जम्मू में वैन खाई में गिरी, 1 की मौत
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में जम्मू क्षेत्र के उधमपुर जिले में चुनाव प्रचार में लगी वैन सोमवार सुबह खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "वैन उधमपुर जिले के बगली में सोमवार सुबह एक खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
बताया जाता है कि यह वैन किसी राजनीतिक दल के चुनाव प्रचार अभियान पर थी, जब यह हादसे का शिकार हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications