Love Story: 28 साल छोटी अभिनेत्री से इश्क करता था पूर्व PM का बेटा, आज तक शादी को लेकर है सस्पेंस
HD Kumaraswamy and Radhika Kumaraswamy Love Story: वैलेंटाइन वीक 2024 में हम आपको देश की कुछ चर्चित प्रेम कहानियों के बारे में बता रहे हैं। इनमें से कुछ कहानियां तो ऐसी हैं जो कि सीधा रूह पर असर करती हैं।

तो कुछ ऐसी हैं, जो इस बात को पूरी तरह से सत्यापित करती हैं कि प्रेम पर किसी का जोर नहीं, ये कब, कहां किससे होगा? ये किसी को नहीं पता और जब ये होता है तो फिर ये किसी चीज की परवाह नहीं करता।
ऐसी है एक प्रेम कहानी है कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी और अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी की, जिनके इश्क ने ना तो उम्र का अंतर देखा और ना ही इनके अंदर देश-दुनिया का डर दिखाई दिया।
28 साल का अंतर है एचडी और राधिका में
आपको बता दें कि राधिका और एचडी कुमारास्वामी में, एक दो साल का नहीं बल्कि पूरे 28 साल का अंतर है, और वो उनकी दूसरी पत्नी हैं। खास बात ये है कि कुमारस्वामी ने पहली शादी 1986 में की थी और तब राधिका का जन्म हुआ था।राधिका कन्नड़ फिल्मों का बेहद ही सुंदर और ग्लैमरस चेहरा हैं, गौर करने वाली बात ये है कि उन्होंने भी कुमारास्वामी से दूसरी शादी की थी।
राधिका कुमारास्वामी की टूटी थी पहली शादी
मालू्म हो कि कन्नड फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर राधिका के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने साल 2000 में रतन कुमार नामक व्यक्ति से घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी लेकिन फिर दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया और दोनों का तलाक हो गया। साल 2002 में रतन कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत भी हो गई।
साल 2010 में खुद राधिका ने किया था शादी का खुलासा
इस दर्द से निकलने के लिए राधिका ने अपना पूरा फोकस काम पर लगा दिया, जिसका फायदा ये हुआ कि वो देखते ही देखते फिल्मी दुनिया का चर्चित चेहरा बन गईं और साल 2005 में वो पहली बार किसी काम के सिलसिले में एचडी कुमारस्वामी से मिली थीं लेकिन दोनों के रिश्ते के बारे में तब पता चला जब साल 2010 में खुद राधिका ने दुनिया को बताया कि उनकी और एचडी की शादी साल 2006 में ही हो गई है और वो उनकी पत्नी हैं।
सियासी गलियारों में मच गया था हड़कंप
एचडी कुमारस्वामी की शादी की खबर के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया था। आपको बता दें कि इस कपल को शादी से एक बेटी शमिका कुमारस्वामी है।
एचडी कुमारास्वामी ने राधिका से शादी की बात स्वीकार नहीं की
मालूम हो कि कुमारस्वामी ने पहली शादी 1986 में अनीता से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम निखिल गौड़ा है, हालांकि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर से राधिका से शादी की बात स्वीकार नहीं की।
शपथपत्र में भी पत्नी के नाम की जगह अनीता देवगौड़ा लिखा
यहां तक कि चुनाव आयोग में कुमारस्वामी ने जो शपथपत्र भरा था उसमें भी पत्नी के तौर पर अनीता देवगौड़ा का नाम लिखा था। फिर साल 2008 में इंग्लिश पेपर टेलिग्राफ ने खबर छापी थी कि 10 साल तक साथ रहने के बाद एचडी और राधिका अलग हो चुके हैं और अब दोनों के बीच कोई रिलेशन नहीं है।
राधिका कुमारास्वामी फिल्म अभिनेत्री और निर्माता है'
हालांकि इस बारे में ना तो कभी एचडी ने और ना ही राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा गया है, दोनों का रिश्ता आज भी रहस्यमय ही है। मालूम हो कि बेपनाह खूबसरती की मल्लिका राधिका ने अब तक करीब 32 फिल्मों में काम किया है। वो फिल्म निर्माता भी हैं, उनकी 'प्रेमा कैदी' (2002), 'ओह ला ला' (2002), 'मणि' (2002), 'वर्णजालम' (2004) जैसे कुछ चर्चित फिल्में हैं, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications