Valentine Day: 'पहाड़ों की रानी' मसूरी में पार्टनर को कराएं स्पेशल फील, इन जगहों पर कहें अपने दिल की बात
Valentine Day celebration in Mussoorie: फरवरी का महीना कपल के लिए बेहद खास होता है। इस महीने प्यार करने वाले दो लोग एक दूसरे से अपने दिल की बात करते हैं और प्यार का इजहार अलग-अलग तरीकों से करते हैं। ब्रिटिशर्स के समय से वेलेंटाइन का वीक बेहद खास रहा है। हग डे, रोज डे टेडी डे, किस डे जैसे अलग-अलग डे मनाकर कपल वेलेंटाइन वाले दिन तक पहुंचते हैं। ये दिन बेहद ही स्पेशल होता है। इसे और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए जरूरी है एक ऐसी जगह का चयन करना, जो हर लिहाज से बेहतर हो।
वेलेंटाइन डे नजदीक आते ही कपल सोचते हैं कि कहां जाया जाए। कई बार कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां वे पहले भी जा चुके होते हैं और शोर शराबे वाली जगह उन्हें भाती नहीं। ऐसे में चलिये हम आपको बताएंगे कि आपको अपना वेलेंटाइन डे कहां सेलिब्रेट करना चाहिए। जाहिर तौर पर इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपके मन में आ रहे सारे डाउट खुद ब खुद क्लीयर हो जाएंगे।

ये खास जगह कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड की खूबसूरत जगह पहाड़ों की रानी मसूरी है। मसूरी का नाम जहन में आते ही खूबसूरत वादियां और पानी के छोटे स्त्रोत नजर आने लगते हैं। ऐसे में वेलेंटाइन डे के लिए भला मसूरी से खूबसूरत और बढ़िया जगह क्या ही हो सकती है। ऐसे में आज हम बात करेंगे उन पांच जगहों के बारे में, जहां आप अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं।
मॉल रोड में पार्टनर के साथ लें ठंड का मजा
मसूरी की बात होती है तो सबसे पहले मॉल रोड का नाम ही मुंह में आता है। मसूरी की सारी लाइमलाइट लूटने वाली ये रोड कोई आम रोड नहीं है। यहां आपको एक से बढ़कर एक कैफे, रेस्टोरेंट, फूट स्टॉल्स और यहां तक कि शानदार कपड़ों की दुकाने भी हैं। मॉल रोड घूमने का सबसे अच्छा समय रात का है। अंधेरा होते ही आप यहां का लुत्फ उठा सकते हैं।
जा सकते हैं दलाई हिल्स
अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो आपके लिए दलाई हिल्स से बढ़िया कोई जगह हो ही नहीं सकती। ट्रैकिंग करते हुए आप अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन डे का मजा ले सकते हैं। सीढ़ियां चढ़कर आपको एक ठंडी हवा का अहसास होगा, जिसके बाद आपको सामने बुद्ध भगवान की बड़ी सी प्रतिमा नजर आएगी। यहां पहुंचकर आप अपने पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं।
जॉर्ज एवरेस्ट जाकर पार्टनर को करें खुश
मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट का भी खूब जिक्र होता है। मसूरी गए और इस जगह को नहीं देखा तो क्या खाक मसूरी गए? सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम से फेमस ये जगह एकदम टॉप पर है। यहां भी आपको ट्रैकिंग ही करनी होगी। अगर आप अपनी गाड़ी लेकर आए हैं तो आपको यहां पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। माना जाता है कि जॉर्ज एवरेस्ट का टॉप हॉन्टेड यानी कि भुतिया है। ऐसे में अगर आप इन सब चीजों में रुचि रखते हैं तो भी ये काफी दिलचस्प हो सकता है।
ट्रॉली से जा सकते हैं गन हिल
मॉल रोड से ही आप गनहिल भी जा सकते हैं। गनहिल जाने का सोच रहे हैं तो ये एक शानदार आइडिया भी हो सकता है। क्योंकि आप यहां से ट्रॉली लेकर गनहिल भी कवर कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप पार्टनर को वादियों का मजा दिलाएंगे तो जाहिर तौर पर आपका वेलेंटाइन डे खास बन सकता है।
भट्टा फॉल्स ले जाकर पार्टनर को करें खुश
अगर आप झरने वगैरह देखने के शौकीन हैं तो यहां भी आप अपने पार्टनर को लेकर जा सकते हैं। मसूरी जाते हुए रास्ते में ही आपको भट्टा फॉल्स का बोर्ड लगा दिखेगा। यहां का शानदार वातावरण वेलेंटाइन डे मनाने के लिए बेहद खास हो सकता है। आप पानी का भी लुत्फ उठा सकेंगे और वादियां भी देख सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications