Vaishno Devi College में मुस्लिम छात्रों के आरक्षण विवाद के बीच NMC ने छीनी मान्यता, स्टूडेंट्स का क्या होगा?

Shri Mata Vaishno Devi Medical College Controversy: जम्मू-कश्मीर में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस की पहली बैच में दाखिलों को लेकर उठा विवाद अब बड़े फैसले तक पहुंच गया है।

50 सीटों में से 46 मुस्लिम छात्रों के चयन को लेकर शुरू हुई राजनीतिक और सामाजिक बहस के बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कॉलेज को दी गई लेटर ऑफ परमिशन (LoP) को वापस ले लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला, क्यों मचा है इस पर विवाद...

vaishno-devi-medical-college-controversy

मान्यता क्यों वापस ली गई?

मंगलवार को एनएमसी के तहत काम करने वाले मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने कॉलेज की मान्यता रद्द करने का आदेश जारी किया। आयोग ने अपने पत्र में कहा कि निरीक्षण के दौरान कॉलेज में गंभीर खामियां पाई गईं। इनमें-

  • अपर्याप्त और कमजोर बुनियादी ढांचा
  • पर्याप्त क्लीनिकल मटीरियल की कमी
  • योग्य शिक्षकों और रेजिडेंट डॉक्टरों की भारी कमी
  • मरीजों (इनडोर और आउटडोर) की संख्या बेहद कम
  • बेड ऑक्यूपेंसी बहुत कम होना

NMC ने साफ कहा कि इन परिस्थितियों में कॉलेज को चलने देना मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के शैक्षणिक हितों के लिए गंभीर खतरा होता।

पहले से दाखिल छात्रों का क्या होगा?

मान्यता रद्द होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि पहले से दाखिल छात्रों का भविष्य क्या होगा। इस पर एनएमसी ने राहत भरा फैसला दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 2025-26 सत्र में दाखिला ले चुके किसी भी छात्र की एमबीबीएस सीट नहीं जाएगी।

एनएमसी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अधिकार दिया गया है कि वह इन छात्रों को अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में सुपरन्यूमेरेरी सीटों पर समायोजित करे। इसका मतलब है कि छात्रों को पहले से स्वीकृत सीटों के अतिरिक्त एडजस्ट किया जाएगा, ताकि किसी छात्र का नुकसान न हो।

विवाद की जड़ क्या है?

कॉलेज को लेटर ऑफ परमिशन मिलने के बाद एनएमसी को कई शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों में कॉलेज की कार्यप्रणाली, स्टाफ और सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए गए। इन्हीं शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए अचानक निरीक्षण किया गया, जिसमें खामियां "गंभीर और व्यापक" पाई गईं।

इसके साथ ही मामला सांप्रदायिक रंग भी लेने लगा। स्थानीय निवासियों और कई हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में हिंदू छात्रों के लिए कोई आरक्षण नहीं रखा गया, जबकि यह संस्थान श्री माता वैष्णो देवी धाम से जुड़े दान और संसाधनों से बना है। इस आधार पर उन्होंने प्रवेश सूची को रद्द करने की मांग की।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने इस पूरे विवाद के लिए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे में सांप्रदायिक राजनीति घुसाई जा रही है। ओमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से छात्रों को दूसरे मेडिकल कॉलेजों में शिफ्ट करने और इस नए कॉलेज को बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा, अगर मैं इन छात्रों का अभिभावक होता तो उन्हें ऐसे माहौल में पढ़ने नहीं भेजता। बच्चों को अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज दीजिए और इस कॉलेज को बंद कर दीजिए।

आगे छात्रों के पास क्या है राह?

अब गेंद जम्मू-कश्मीर प्रशासन के पाले में है, जिसे यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी 50 छात्रों को जल्द से जल्द अन्य मेडिकल कॉलेजों में समायोजित किया जाए। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का भविष्य फिलहाल अधर में लटक गया है। यह मामला न सिर्फ मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे शिक्षा संस्थान सामाजिक और राजनीतिक विवादों की चपेट में आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+