मैगी की राह पर वाडीलाल आइसक्रीम, सैंपल फेल, सेल गिरी
नई दिल्ली। लगता है कि कई बड़े ब्रांड्स के लिए मौजूदा समय ठीक नहीं है। मेगी के बाद अब वाडीलाल आइसक्रीम पर संकट के बादल छाने लगे हैं। जयपुर में इसके कई सैंपल फेल हो गए। अब इनकी राजधानी दिल्ली और दूसरे शहरों में भी जांच होगी।
खोखले दावे
सूत्रों ने बताया कि जयपुर में वाडीलाल कंपनी के लिए कई सैंपल फेल हो गए। सूत्र दावा कर रहे हैं कि वाडीलाल ने अपनी आईसक्रीम में जिन उत्पादों के उपयोग का दावा किया था, उनमें से कई उत्पाद सैंपल में मिले ही नहीं।
गिरी सेल
जयपुर के एक पत्रकार ने बताया कि वाडीलाल के सैंपलों के फेल होने की खबर आते ही इसकी जयपुर और राजस्थान के दूसरे शहरों में सेल खासी गिर गई। ये आइसक्रीम खाने के लिहाज से पीक सीजन माना जाता है।
आइसक्रीम से जज करें लोगों की पर्सनालिटी
तगड़ा एक्सपोर्ट
बता दें कि वाडीलाल देश का बड़ा आइसक्रीम ब्रांड है। ये अपनी आइसक्रीम का तगड़ा एक्सपोर्ट भी करता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसका अमेरिका में भी एक्सपोर्ट होता है। इस तरह का दावा इसकी वेबसाइट में है।
बाबा रामदेव लायेंगे देसी नूडल्स, जिसमें नहीं होगा लेड या MSG
वाडीलाल समूह की शुरूआत 1926 में अहमदाबाद से हुई थी। अब तो वाडीलाल की आसक्रीम देश के सभी शहरों में मिलती है। इसका विनिला ब्रांड बेहद लोकप्रिय है।













Click it and Unblock the Notifications