दुनिया की बेस्ट सैंडविच लिस्ट में टॉप 20 में वड़ा पाव ने बनाई जगह, जानिए कितने नंबर पर है ये इंडियन स्नैक
Vada Pav Named Among Best Sandwiches In The World: वड़ा पाव, एक क्लासिक भारतीय स्नैक, एक ऐसा व्यंजन है जिसका दुनिया भर के लोग आनंद लेते हैं। कुरकुरी और तली हुई आलू की बॉल, जिसे दो बनों के बीच भरा जाता है और अलग-अलग तरह की चटनी के साथ परोसा जाता है, लोगों को खूब पसंद आता है।
अब, टेस्ट एटलस (TasteAtlas) द्वारा वड़ा पाव को दुनिया के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ सैंडविच में स्थान दिया गया है। यह एक ऑनलाइन ट्रेवल और फूड गाइड है जो दुनिया भर से स्थानीय व्यंजनों कलेक्ट करती है और खाने की रिव्यु देती है।

टेस्ट एटलस ने लिस्ट जारी करते हुए लिखा, "अपना पसंदीदा चुनें?" इस लिस्ट में वड़ा पाव 16वें स्थान पर रहा। शीर्ष पर रहने वाले टॉप पांच व्यंजन वियतनाम से बान मील, तुर्की से टोम्बिक डोनर, लेबनान से शावरमा, मैक्सिको से टोर्टस और अमेरिका से लॉबस्टर रोल हैं। सूची में अंतिम पांच व्यंजन जर्मनी से मेटब्रोचेन, स्पेन से बोकाडिलो डी सेर्डो, अर्जेंटीना से सेंगुचे डी मिलानेसा, बीफ ऑन वेक और अमेरिका से पोर्चेटा सैंडविच हैं।
वड़ा पाव के बारे में अधिक जानकारी:
टेस्ट एटलस ने लिखा, "कहा जाता है कि इस प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड की उत्पत्ति अशोक वैद्य नामक एक स्ट्रीट वेंडर से हुई थी, जो 1960 और 1970 के दशक में दादर ट्रेन स्टेशन के पास काम करते थे। उन्होंने भूखे श्रमिकों को तृप्त करने का एक तरीका सोचा और निष्कर्ष निकाला कि आदर्श व्यंजन पोर्टेबल, किफायती और तैयार करने में आसान होना चाहिए। वैद्य द्वारा इस स्नैक को बनाने के बाद इसकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी।"
इस तरह स्वादिष्ट वड़ा पाव का आविष्कार हुआ। आज, सड़क के ठेलों से लेकर बढ़िया भोजन रेस्तरां तक, हर जगह इस स्नैक का आनंद लिया जाता है। यह एक विशिष्ट सांस्कृतिक प्रतीक बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications