फिर आमने-सामने आए जनरल वीके सिंह और दलबीर सिंह सुहाग

दलबीर सिंह सुहाग के नाम को मंजूरी मिलते ही एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। बीजेपी, जो 16 मई के बाद शायद केंद्र में सत्ता संभालेगी, सुहाग की नियुक्ति के खिलाफ है।
लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग की नियुक्ति की मुखालफत करने की सबसे बड़ी वजह है पार्टी के नेता और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह। दो वर्ष पहले रिटायर्ड जनरल वीके सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बीच काफी तनातनी थी। दो वर्ष बाद दोनों फिर से आमने-सामने हैं।
जनरल वीके सिंह ने लगाया था बैन
दरअसल लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग ही वह अफसर हैं जिन पर उस समय के सेना प्रमुख और अब बीजेपी के नेता रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने असम के जोरहट में जारी इंटेलीजेंसी ऑपरेशन में मिली असफलता के बाद डिसीप्लिन और विजीलेंस बैन लगाया गया था।
उस समय जनरल वीके सिंह को खासी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और तब जनरल सिंह ने जवाब दिया था कि वह सेना को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं क्योंकि वह कुछ ही दिनों के बाद रिटायर होने वाले हैं।
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जनलर वीके सिंह ने बताया था कि दिसंबर 2011 में दलबीर सिंह सुहाग के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वॉयरी की शुरुआत हुई थी और जब उनके पास सारी फाइलें आईं तभी उन्होंने कोई कार्रवाई की है।
जनरल सिंह के मुताबिक बतौर सेना प्रमुख यह उनकी जिम्मेदारी बनती थी कि वह इस मसले पर दलबीर सिंह सुहाग को नोटिस जारी करें। र्ष 2012 में लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग और रिटायर्ड जनरल वीके सिंह के बीच इस मसले को लेकर काफी हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ था।
फेसबुक पर जनरल ने जाहिर किया अपना गुस्सा
लेफ्टिनेंट जनरल सुहाग की नियुक्ति के बाद एक बार फिर जनरल वीके सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग और यूपीए सरकार में टक्कर है। जनरल सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर सुहाग की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
जनरल सिंह ने कहा है कि अभी वर्तमान सेना प्रमुख को रिटायर होने में ढाई महीने का वक्त है और अभी से ही केंद्र सरकार ने एक ऐसे व्यक्ति पर सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंप दी है जिसे पर कभी डिसीप्लिनरी और विजीलेंस बैन लगाया गया था। जनरल सिंह की इस फेसबुक पोस्ट के मुताबिक सुहाग की नियुक्ति का मसला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

Post by General V.K. Singh.

Click it and Unblock the Notifications