वी के सिंह ने इस्तीफे की खबरों का किया खंडन, मीडिया पर फोड़ा ठिकरा
नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)| पूर्व सेना प्रमुख व विदेश राज्यमंत्री वी.के.सिंह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान दिवस समारोह में शिरकत करना एक कूटनीतिक शिष्टता थी और इसपर मचे हो-हल्ले पर उन्होंने आश्चर्य जताया। समाचार चैनल टाइम्स नाउ से बातचीत में सिंह ने स्पष्ट किया कि सोमवार शाम पाकिस्तानी उच्चायोग में आयोजित समारोह में वह सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

इस समारोह में हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़े तथा जम्मू एवं कश्मीर के कुछ अन्य अलगाववादी संगठनों के नेता मौजूद थे।सिंह ने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस इस समारोह में बीते 20 वर्षो से शिरकत करता आ रहा है।
उन्होंने पूछा, "हुर्रियत पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस में बीते 20 वर्षो से शामिल होता आ रहा है, क्या यह पहली बार हुआ है? उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के समारोह में शामिल होने के लिए एक व्यक्ति को नामित करती है।
सिंह ने कहा, "सरकार ने समारोह में शामिल होने के लिए एक व्यक्ति को नामित किया। सरकार सभी दूतावासों में सभी राष्ट्रीय दिवसों में हिस्सा लेती है।"
टेलीविजन चैनल पर वी.के.सिंह की यह टिप्पणी सोमवार को उनके द्वारा की गई श्रृंखलाबद्ध ट्वीटों के मद्देनजर आई है। कार्यक्रम से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर हैशटैग (कर्तव्य) और हैशटैग (असंतोष) पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिसपर खासा विवाद हुआ।
सिंह ने हैशटैग 'कर्तव्य' के साथ ट्वीट किया, "एक टास्क या ऐक्शन, जिसे करने के लिए व्यक्ति नैतिक या कानूनी कारणों से विवश होता है।" उन्होंने इस हैशटैग के साथ एक और ट्वीट में लिखा, "जॉब या सर्विस जो आपके लिए निर्धारित होती है।"
फिर उन्होंने हैशटैग 'असंतोष' के साथ ट्वीट किया, "नफरत के अहसास या नफरत से भरने के लिए।"
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को कहा कि वी.के.सिंह को अपना पद छोड़ देना चाहिए, अगर वह घृणापूर्ण महसूस कर रहे हैं।
तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान पर सरकार के दोहरे रवैये से अगर उन्हें घृणा हो रही है, तो उन्हें अपना पद छोड़ देना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर पाकिस्तानी उच्चायोग में एक समारोह में हिस्सा लेने वी.के.सिंह गए थे, जहां उन्होंने उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात की थी। वे वहां 10 मिनट तक ठहरे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications