Uzbekistan में 18 बच्चों की मौत का मामला, भारतीय कफ सिरप की CDSCO ने शुरू की जांच, लैब भेजे गए 4 नमूने

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत के मामले में जांच शुरू कर दी है। नोएडा की दवा कंपनी के कफ सिरप के 4 नमूने लिए गए हैं।

Uzbekistan Indian cough syrups use

Indian cough syrups use in Uzbekistan : उज्बेकिस्तान में भारतीय दवा कंपनी की कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत के मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अलर्ट जारी किया है। वहीं मामले में कफ सिरप निर्माता कंपनी का लाइसेंस निलंबित किए जाने के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) मामले की जांच शुरू कर दी है। कंपनी को दो कफ सिरप को कुल चार नमूने लिए जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित दवा कंपनी मैरियन बायोटेक का उत्पादन लाइलेंस निलंबित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के एक औषधि अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं कफ सीरप के नमूनों की जांच की जा रही है। बता दें कि उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर इस कंपनी मैरियन बायोटेक निर्मित कफ सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद इस कंपनी कप सिरप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

मामले में कई स्तरों पर जांच चल रही है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) मैरियन बायोटेक द्वारा बनाई जाने वाली दो कफ सिरप के कुल चार नमूने लिए हैं। गौतम बौद्ध नगर के ड्रग इंस्पेक्टर
ने बताया कि इनमें एम्बरोनॉल सिरप और डीओके-1 मैक्स सिरप के नमूने हैं। ये दोनों सिरप मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए जाते हैं।

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन एम्बरोनॉल सिरप और डीओके-1 मैक्स सिरप के नमूनों की जांच की और एक बयान में कहा कि भारतीय दवा कंपनी के दोनों उत्पादों के प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया कि इनमें डायथिलीन ग्लाइकोल या एथिलीन ग्लाइकोल जैसे दूषित पदार्थ की मात्रा मानक से अधिक थी। विश्व स्वास्थ्य संघगठन ने अलर्ट जारी करते हुए दवा कंपनी के इस प्रोडक्ट का उपयोग ना करने की बात कही है।

Recommended Video

      Spice Jet Airline की लापरवाही, Delhi IGI एयरपोर्ट पर यात्रियों को किया कैद | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+