त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना बाबा साहब से की, बोले 21वीं सदी के आंबेडकर हैं

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना बाबा साहब भीम राव आंबेडकर से की है। रावत ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने आर्थिक आधार पर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है, उसके बाद सामान्य वर्ग के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। पीएम मोदी का यह फैसला भाजपा सरकार के सबका साथ सबका विकास के विचार को पूरा करता है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए रावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के आंबेडकर हैं।

rawat

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी खुद गरीब मां-बाप के बेटे हैं और उन्होंने समाज के हर वर्ग के बारे में सोचा । काफी लंबे समय से सामान्य श्रेणी के लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की जा रही थी। ऐसे में जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार ने यह फैसला लिया है उसका सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है, सरकार ने इस बाबत लोकसभा में बिल पेश किया था जिसे पास कर दिया है और अब इस बिल को राज्य सभा में पास किया जाना है।

माना जा रहा है कि आज राज्यसभा में यह बिल पेश किया जाएगा, ऐसे में मोदी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसे राज्यसभा में पास कराया जाए। इस बिल की खातिर ही शीतकालीन सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाया गया है। शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर को शुरू हुआ था और 8 जनवरी को खत्म होने वाला था। अब शीतकालीन सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ाकर नौ जनवरी तक कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+