उत्तराखंड में भाजपा को झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल
उत्तराखंड में भाजपा को झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल
देहरादून, 11 अक्टूबर: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जानता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, उनके पुत्र संजीव आर्य समेत कई नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे पहले ही यशपाल आर्य और संजीव आर्य के अलावा रायपुर विधायक उमेश शर्मा के कांग्रेस में जाने की अटकले लगाई जा रही थी।
Recommended Video

यशपाल शर्मा चल रहे थे नाराज
यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। यशपाल आर्य इस समय उत्तराखंड सरकार में परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग के मंत्री हैं। बता दें कि यशपाल आर्य की बीते कुछ समय से लगातार पार्टी से नाराज होने की खबरें आ रही थीं। उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी हुई थी।
दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में यशपाल और संजीव आर्य ने कांग्रेस में वापसी की है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।
यशपाल आर्य की वापसी से तराई क्षेत्र में मजबूत होगी कांग्रेस
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता यशपाल आर्य, उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी के बाद प्रदेश की राजनीतिक समीकरण पूरी तरीके से बदले सकते हैं। दोनों नेताओं की घर वापसी पर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि तराई क्षेत्र में कांग्रेस फिर से पूरी तरह परचम फहराएगी। महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप सहगल और पूर्व मेयर प्रत्याशी व काग्रेस के नेता शफीक अंसारी ने कहा कि इंदिरा हिरदेश के देहांत के बाद कांग्रेस में जो कमी महसूस की जा रही थी वह दोनों नेताओं के कांग्रेस में वापसी से पूरी हो गई है।
बता दें कि दोनों यशपाल और उनके बेटे संजीव साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी की सरकार बनने के बाद यशपाल को तोहफा देते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। अब फिर वो कांग्रेस में लौट रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications