उत्तराखंड: ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, तपोवन टनल में रोका गया बचाव अभियान, अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखंड: ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, तपोवन टनल में रोका गया बचाव अभियान, अलर्ट हुआ जारी

उत्तराखंड। ऋषिगंगा और धौलीगंगा नदी का जल स्‍तर फिर अचानक से और तेजी से बढ़ने लगा है। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम ने अलर्ट जारी करते हुए नदी के आस-पास के इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। वहीं बचाव कार्य को रोक दिया गया है।

उत्तराखंड

चमोली पुलिस ने सभी को निवेदन किया है कृपया घबराएं नहीं अलर्ट रहें। पुलिस कंट्रोल रूम गोपेश्‍वर ने ये जानकारी दी। वहीं चमोली जिले के जोशीमठ में जेसीबी मशीन, उपकरण और बचाव दल सुरंग से बाहर निकलते हैं, जहां बचाव अभियान चल रहा है, क्योंकि ऋषिगंगा नदी में पानी के स्तर में वृद्धि के कारण ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

परियोजना निदेशक एनटीपीसी उज्जवल भट्टाचार्य ने बताया कि हम 6 मीटर की दूरी तक पहुँच गए और फिर महसूस किया कि वहाँ पानी आ रहा है। अगर हम जारी रखते, चट्टानें अस्थिर होतीं, तो समस्याएँ बढ़ती और उत्खनन होता। इसलिए हमने ड्रिलिंग ऑपरेशन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है।

एनटीपीसी इंजीनियर ने बताया श्रमिक जो वहां काम कर रहे थे और वर्तमान में वहां हैं, सुरक्षित हैं। उन्हें 3 दिनों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, उसके बाद ही उन्हें अंदर भेजा जाता है। उन्‍होंने ये भी बताया कि उन्हें समय-समय पर पेप टॉक भी दिया जाता है। सभी उपकरण परीक्षण और प्रमाणित हैं। जो चालक दल वहां काम कर रहा था वह सक्षम और प्रशिक्षित है।

बता दें रविवार को उत्तराखंड में नंदा देवी शिखर के पास ग्लेशियर टूटा। वैज्ञानिक इसकी लगातार पड़ताल कर रहे हैं कि आखिरी इस घटना की वजह क्‍या है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी ने भी इस आपदा के बारे में अपनी छानबीन के आधार पर जानकारी जुटाई है। इसके वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सब समुद्र तल से 5,600 मीटर की ऊंचाई से एक चट्टान गिरने की वजह से हुआ था, जिसके चलते उससे लगा ग्लेशियर नीचे आ गिरा और फिर ऋषिगंगा और अलकनंदा नदियों में ये तबाही लेकर आया। बता दें चमोली में ग्लेशियर फटने से नदियों में बाढ़ आ गई और भयंकर तबाही मच गई और सेना लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई है।

https://www.filmibeat.com/photos/gehana-vasisth-40600.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+