उत्तराखंड बीजेपी मनाएगी 'मोदी फेस्ट',तैयारी में जुटे बड़े नेता
बीजेपी के महासचिव संजय कुमार ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में 'मोदी फेस्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इन सारे कार्यक्रमों का आयोजन बीजेपी मुख्यालय से सलाह के बाद किया जा रहा है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 मई को केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी इसे गर्व के रूप में मनाएगी। तीन साल-बेमिसाल की बातों को पार्टी जन-जन तक पहुंचायेगी। इसके लिए उत्तराखंड बीजेपी ने पूरी तैयारी की है। 26 मई से सूबे में मोदी फेस्ट के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

बीजेपी के महासचिव संजय कुमार ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में 'मोदी फेस्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इन सारे कार्यक्रमों का आयोजन बीजेपी मुख्यालय से सलाह के बाद किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल जून के पहले सप्ताह में देहरादून आ रहे है वो एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
मोदी फेस्ट को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा रखा है। इन कार्यक्रमों में बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ-साथ मंत्री, विधायक और सांसद शिरकत करेंगे। सबका विकास के सूत्र पर अग्रसर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 26 मई से 15 जून तक सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। राज्य के विभिन्न जिलों में केंद्रीय मंत्रियों का कार्यक्रम प्रस्तावित है, इसके तहत मोदी फेस्ट, लाभार्थी सम्मेलन, जनसभा, पत्रकार वार्ता जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications