उत्तराखंड में हिमस्खलन: एक की मौत ,दो लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हिमस्खलन की वजह से एक लोग की मौत हो गई जबकि दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हिमस्खलन की वजह से एक लोग की मौत हो गई जबकि दो लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर शुक्रवार को हिमस्खलन की वजह से तीन लोगों दब गए। एक की मौत हो गई और उसका शव भी बरामद हो या, लेकिन अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे है।

दो लोगों की तलाश में पुलिस के चार जवानों रवाना किया गया हैष पुलिस के जवान शनिवार दोपहर तक सुमदुम पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर को इस बावत पुलिस को कंट्रोल रूम में पोन कर सूचना दी थी। गांव के पास स्थित खोला ग्लेशियर का एक हिस्सा भारी हिमपात के दौरान टूट गया। इससे जंगल की ओर जा रहे तीन लोग ग्लेशियर की चपेट में आ गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भारी बर्फबारी की वजह से ये हिमस्खलन आई। उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। गांव के ठीक पीछे खोला ग्लेशियर है। अक्सर इस ग्लेशियर से हिमस्खलन होता रहता है।












Click it and Unblock the Notifications