Uttarakhand News: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़कों के लिए दी वित्तीय मंजूरी, जानें अहम बातें
Uttarakhand News:सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी सड़कों के लिए वित्तीय मंजूरी, जानें अहम बातें
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटर मार्गों के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के लिए 34.40 लाख की मंजूरी दी है। वहीं दूसरे चरण के सड़क निर्माण लिए हरिद्वार के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रेमनगर सरकड़ी कलेमपुर के लिए 1.52 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। वहीं टिहरी जिले में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में ज्वारना से बड़कोट मोटर मार्ग के नवनिर्माण के लिए 2.05 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत चयनित कलस्टरों में विकास के लिए 11.75 करोड़ की राशि दी गई है। वहीं इन सारे धनराशि का खर्च भारत सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में अल्मोड़ा का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान सीएम रावत ने अल्मोड़ा को कई सौगातें दी। सीएम रावत ने अल्मोड़ा में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। अल्मोड़ा को सीएम रावत ने कुल 150.31 करोड़ रुपये की योजनओं का लोकार्पण किया है।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर भी इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं व किए गए क्रियाकलापों की जानकारी दी। इस दौरान जिला विकास प्राधिकरण की दिक्कतों को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण को स्थागित करने की भी घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications