लव जिहाद से मुकाबले के लिए शुरू करेंगे लव क्रान्ति अभियान: भाजपा MLA

लव जिहाद का बदला लेने के लिए शुरू करेंगे लव क्रान्ति: भाजपा MLA

देहरादून। उत्तराखंड के लक्सर से भारतीय जनता पार्ट के विधायक संजय गुप्ता ने कहा है कि वह लव जिहाद के मुकाबले के लिए लव क्रान्ति अभियान शुरू करेंगे। इसके अभियान के तहत वो उन हिन्दु लड़कों को समर्थन और प्रोत्साहित करेंगे जो मुसलमान लड़कियों से शादी करना चाहते हैं। गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि वो अपनी विधानसभा से 'लव क्रांति' अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Laksar BJP MLA sanjay gupta start Love Kranti to counter Love Jihad

टीओआई के मुताबिक, भाजपा विधायक का कहना है कि मुसलमान लड़के 'लव जिहाद' करते हैं, जिसमें वो हिन्दु लड़कियों से प्यार का नाटक कर उनसे शादी करते हैं। ऐसे में 'लव क्रांति' अभियान में हिन्दू लड़के मुसलमान लड़कियों से शादी कर 'लव जिहाद' को जवाब देंगे। विधायक ने कहा है कि उनकी विधानसभा में 500 लड़के मुसलमान लड़कियों से शादी करना चाहते हैं, जिन्हें वो इस अभियान के तहत स्पोर्ट करेंगे।

संजय गुप्ता ने कहा है कि मुसलमान नेता खुलकर लव जिहाद को स्पोर्ट कर रहे हैं तो हिन्दू लीडर इससे क्यों घबराएं। हालांकि दूसरे भाजपा नेताओं ने उनके इस अभियान को लेकर कुछ नहीं कहा है। वहीं, कांग्रेस ने इसे 2019 के चुनाव में ध्रुवीकरण और हिन्दू-मुसलमान करने की कोशिश बताया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि भाजपा की सरकार आम जनता से किए वादों को पूरा नहीं कर सकी तो चुनाव में ध्यान भटकाने के लिए ये सब चीजें कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+