केदारनाथ के पुरोहित दिखाएंगे पीएम मोदी को काले झंडे, जानिए वजह

केदारनाथ के पुरोहित का पुरोहितों का पीएम मोदी को काले झंडेदिखा विरोध का ऐलान

देहरादून। केदारनाथ धाम के सामने पैदल रास्ते पर सौ मीटर तक बनी दुकानों को हटाए जाने से तीर्थ पुरोहित इससे नाराज हैं। इससे बेरोजगार हुए व्यापारियों में भी आक्रोश है। प्रधानमंत्री मोदी की अगले माह संभावित केदारनाथ यात्रा के दौरान ये लोग विरोध की तैयारी में है। सभी ने पीएम को काले झंडा दिखा विरोध जताने की बात कही है, जिसको लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है।

Uttarakhand: Kedarnath purohit not happy with pm plan

केदारनाथ धाम परिसर के सामने ज्यादा जगह हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ने धाम के सामने पैदल रास्ते पर करीब सौ मीटर तक बसी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर नाराजगी है। प्रशासन ने पैदल रास्ते के दोनों ओर बसे व्यापारियों को 3 सितंबर को हटा दिया था। जिला प्रशासन ने इनमें से 50 को दूसरी जगहों पर दुकानें भी दीं लेकिन तीर्थ पुरोहितों का कहन है कि दुकानों को देने में भेदभाव किया गया जबकि कइयों को दुकानें दी ही नहीं गईं। तीर्थपुरोहितों ने पीएम के विरोध का ऐलान किया है।

अगले माह उत्तराखंड में इनवेस्टर्स समिट के बाद या फिर केदारनाथ धाम में कपाट बंदी के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ धाम में केदारपुरी के पुनर्निर्माण को लोकार्पित कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान उनका विरोध हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+