उत्तराखंड: भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद गंगोत्री हाईवे बंद
देहरादून। एक बड़ी खबर उत्तराखंड से हैं, जहां भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगोत्री के पास गंगनानी (उत्तरकाशी) में कल रात से भारी बारिश के चलते आये भूस्खलन के बाद गंगोत्री राजमार्ग बंद कर दिया गया है। लोगों को इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश के एलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में हिमालय क्षेत्र,पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं।













Click it and Unblock the Notifications