कांग्रेस नेता ने कोरोना के लिए भगवान को बताया जिम्मेदार, कहा- 'क से कृष्ण, क से कोरोना'

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना अपने एक बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं। एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने ही कोरोना भेजा है। धस्माना ने कहा कि कहा कि 'क' से कृष्ण और 'क' से कोरोना वायरस होता है, इसीलिए कोरोना वायरस भगवान श्रीकृष्ण के कारण ही आया है। बयान पर विवाद बढ़ता देख धस्माना ने अब सफाई दी है।

धस्माना बोले- भगवान कृष्ण ने दिया है कोरोना

धस्माना बोले- भगवान कृष्ण ने दिया है कोरोना

मीडिया के साथ बातचीत में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू करने के सरकार के फैसले पर बोलते हुए कहा कि, अन्य राज्यों से चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालु आए तो प्रदेश में स्थिति और बिगड़ेगी। इसी वजह से तीर्थ पुरोहित में कोरोना को लेकर घबराहट है। इसलिए वे लोगों को आने से मना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान हर इंसान के मन हैं।

बयान पर दी सफाई

बयान पर दी सफाई

गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि कोरोना भगवान कृष्ण ने ही भेजा है। क से कृष्ण और क से ही कोरोना है। उनके इस बयान पर जब विवाद होने लगा तो उन्होंने अब अपने बयान पर सफाई दी है। धस्माना ने कहा कि, श्रीकृष्ण ने गीता में ये कहा है मैं ही सृष्टि के रचियता हूं, पालनकर्ता भी मैं हूं और संहारकर्ता भी मैं ही हैं। मैंने गीता को अपने जीवन में उतार रखा है। मैं यह बयान भी गीता से ही दिया है। मैं कृष्ण का उपासक हूं, इसलिए मैं कृष्ण का उदाहरण सभी जगह देता हूं।

मीडिया पर बयान बदलने का लगाया आरोप

मीडिया पर बयान बदलने का लगाया आरोप

धस्माना ने आगे कहा कि, उसी संदर्भ में कोरोना आ गया। तो मैंने कहा कि, संसार में कोरोना क्या बिना भगवान की मर्जी के आ गया? संसार में जो भी होगा हानि, लाभ , जीवन-मरण सब ईश्वर के हाथ में है। अब तुसली बाबा की कही हुई इस चौपाई का कोई खंडन कर दे। मैं सिर्फ यही बात कर रहा था। लेकिन पता नहीं मीडिया ने किस तरह से इस तोड़-मरोड़ दिया। हाल ही में सूर्यकांत धस्माना ने पतंजिल विवाद पर भी बीजेपी सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी बाबा रामदेव को बचा रही है और हम लोगों को निशाना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+