उत्तराखंड: चमोली के नारायण बागड़ गांव में बादल फटा, अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच बादल फट गया। इसमें राहत की बात ये रही कि इससे किसी की जान जाने की खबर नहीं है, वहीं माली तौर पर भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ वाहन जरूर पानी के बहाव की चपेट में हल्के-फुल्के क्षतिग्रस्त हुए। चमोली जिले के नारायण बागड़ गांव में बादल फटा है। बादल फटने भारी पानी सड़कों पर दिखा और कई वाहन भी इसकी चपेट में आए।

चमोली में बुधवार शाम तक लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक चमोली और आसपास के जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर कई दिशा-निर्देश मौसम विभाग ने जारी किए हैं।
बुधवार शाम को उत्तराखंड के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में जोरदार धूल भरी आंधी आई। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। तेज धूल भरी हवाओं ने जनजीवन को कुछ देर के लिए प्रभावित किया। मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की बात कही है।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications