टेस्ट में मात्र डेढ़ नबंर आने पर टीचर ने क्लास में लड़की के उतरवाए कपड़े
रुड़की के एक स्कूल में छठी की छात्रा को पूरे क्लास के बीच निर्वस्त्र कर दिया गया। टीचर ने पूरे क्लास के सामने छात्रा के कपड़े जबरदस्ती उतार दिए।
देहरादून। उत्तराखंड में एक शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। रुड़की के एक स्कूल में छठी की छात्रा को पूरे क्लास के बीच निर्वस्त्र कर दिया गया। टीचर ने पूरे क्लास के सामने छात्रा के कपड़े जबरदस्ती उतार दिए।

एएनआई के मुताबिक स्कूल में एक टेस्ट के दौरान छात्रा को मात्र डेढ़ नंबर आए, जिसके बाद टीचर ने उसे पहले खूब भला-बुरा कहा और फिर उसे थप्पड़ मारने लगी, जब छात्रा ने उन्हें थप्पड़ मारने से रोका तो टीचर ने उसे अपने कपड़े उतारने को कहा।
टीचर की बात सुनकर छात्रा दंग रह गई, लेकिन टीचर नहीं मानी और जबरन उसके कपड़े उतारने लगी। छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की वजह उसके कपड़े के बटन भी टूट गए, जिसके बाद छात्रा ने प्रिंसिपल से शिकायत की। पहले तो प्रिंसिपल ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया, लेकिन परिजनों के दवाब पड़ने के बाद टीचर को निलंबित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications