अब इस एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी, 'अटल बिहारी वाजपेयी' पर होगा नया नाम
नई दिल्ली। यूपी सरकार द्वारा शहरों और स्टेडियम के नाम बदले जाने के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने देहरादून हवाई अड्डे का नाम बदल कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पास कराया जाएगा जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई शनिवार की कैबिनेट मीटिंग में इस प्रकार को मंजूरी मिली। इस दौरान मंत्रिमंडल ने कुल 27 प्रस्तावों को पारित किया। जिसमें, राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र 4 दिसम्बर से आहूत करने का प्रस्ताव भी शामिल है।
इस बारे में सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि मंत्रिमंडल ने शिकायतों के निस्तारण और समयबद्ध सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक सेवाओं के लिए उत्तराखंड राज्य एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई शहरों का नाम बदलने वाली योगी सरकार ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम भी बदल दिया था जिसके बाद नामकरण को लेकर सियासत गरमा गई थी।












Click it and Unblock the Notifications