उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाइवे पर बस पर गिरा बोल्डर, 5 की मौत
नई दिल्ली। उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाइवे पर लंबागढ़ स्लाइड जोन में एक बस पर बोल्डर गिरने से 5 यात्रियों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और बचाव कार्य जारी है। यहां कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मामले में और जानकारी अभी आ रही है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 18 बच्चे सवार थे, फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। यह हादसा टिहरी गढ़वाल के कंगसाली के पास हुआ।












Click it and Unblock the Notifications