यूपी में योगी सरकार का 'मिशन जून' अभियान आज से, 1 करोड़ लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज से योगी सरकार मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सरकार ने जून माह में एक करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे मिशन जून अभियान नाम दिया गया है। इस मिशन के तहत जून माह में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इस अभियान को पूरे प्रदेश में ड्राइवर, वेंडर, रिक्शा चालक आदि के लिए 15 जून से शुरू किया जाएगा। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड समीक्षा बैठक में कहा कि हमारा लक्ष्य है जून माह में एक करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाए। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना की वैक्सीन का खुराक मौजूद है, जिससे कि हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

Recommended Video

    Corona Vaccination: Yogi सरकार का June में 1 करोड़ लोगों को Vaccine देने का लक्ष्‍य | वनइंडिया हिंदी
    yogi

    अधिकारियों को सख्त निर्देश

    मिशन जून को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि युद्धस्तर इस अभियान को आगे बढ़ा जाए, साथ ही वह केंद्र सरकार और वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के संपर्क में रहे, जिससे कि वैक्सीन की सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रहे। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में 6000 टीकाकरण केंद्र स्थापित करेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाज के सभी वर्ग के लोगों को खासकर कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बिना किसी दिक्कत टीका लगाया जाए।

    प्रदेश में 1.83 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

    बता दें कि राज्य सरकार ने पहले ही पत्रकारों, सरकारी कर्मचारियों, हर राज्य की न्यायपालिका के सदस्यों के लिए विशेष टीकाकरण कैंप की शुरुआत कर दी है। अभी तक उत्तर प्रदेश में कुल 1,83,32,104 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इन सभी लोगों को कोरोना की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है। जिन लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है उसमे से दो तिहाई लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। जबकि 18-44 वर्ष की आयु के 34 लाख लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है।

    अलग-अलग शहरों का हाल

    उत्तर प्रदेश के जिलों की बात करें तो लखनऊ में अभी तक 9.16 लाख, गौतमबुद्ध नगर में 6.19 लाख, कानपुर नगर में 5.88 लाख, गाजियाबाद में 5.82 लाख, मेरठ में 5.77 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि प्रयागराज में 5.76 लाख, वाराणसी में 5.18 लाख, गोरखपुर में 5.15 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में सक्रिय मामले 37,044 हैं, जबकि 1497 नए मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 5491 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना से 20497 लोगों की मौत हो चुकी है।

    4 जून से शुरू होगा सर्वे

    इसके साथ ही योगी सरकार ने सोमवार को सीरोलॉजिकल सर्वे करने का निर्देश दिया है। यह सर्वे 4 जून से शुरू होगा, जिसका मुख्य लक्ष्य यह पता करना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का कितनी बढ़ती है। इस सर्वे के तहत लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाएगा और इसे कोविड-19 के संक्रमण के खिलाफ चेक किया जाएगा। इस सर्वे की रिपोर्ट जून माह के अंत तक जारी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+