उत्तर प्रदेश में खत्म हुआ रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार के लॉकडाउन को खत्म करने का फैसला लिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने हफ्ते के हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का फैसला लिया था। पिछले हफ्ते शनिवार के लॉकडाउन को यूपी सरकार ने खत्म कर दिया था, लेकिन अब सरकार ने रविवार के लॉकडाउन को भी खत्म कर दिया है। यानि अब लोग हफ्ते के किसी भी दिन जरूरी काम के लिए बाहर जा सकते हैं।

Recommended Video

    Unlock-4.0: UP में लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म, रविवार का साप्ताहिक लॉकडाउन भी खत्म | वनइंडिया हिंदी
    yogi

    यूपी सरकार की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रत्येक रविवार को बाजारों को प्रदेश व्यापी साप्ताहित बंदी के स्थान पर अब बाजारों की साप्ताहित बंदी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही होगी। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर अब सभी होटल, रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए, इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। कंटेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 का जांच कराया जाए।

    बता दें कि पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए अहम बैठक की थी। इस बैठक के दौरान सभी डिविजनल कमिश्नरों से कहा गया कि 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के सभी विकास कार्यों की समीक्षा करें और उसकी गति बढ़ाएं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि, 'प्रदेश में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में गति लाना चाहिए। एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कमिश्नर, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कमिश्नर, एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी और प्रिंसिपल सेक्रेटरी को इनका निरीक्षण करना चाहिए।' मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि टेस्टिंग की सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए और रोजाना 1.5 लाख टेस्ट करवाए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री का मानना है कि जब तक कोरोना की कोई दवा या वैक्सीन नहीं मिल जाती अधिक से अधिक टेस्टिंग ही इसके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+