Republic Day parade: सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में चुना गया यूपी, पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र

नई दिल्ली, 04 फरवरी: गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में उत्तर प्रदेश को चुना गया है, जबकि लोकप्रिय पसंद श्रेणी यानी पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र ने यह मुकाम हासिल किया है। वहीं सीआईएसएफ सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल नामित किया गया है, जिसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने साझा की है।

Republic Day parade 2022

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान भारतीय नौसेना को सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया। वहीं पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में भारतीय वायु सेना की जीत हासिल की। इसी के साथ शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंत्रालयों के बीच संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

यूपी की झांकी में इस बार ये था खास

दरअसल, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से काशी विश्वनाथ धाम का वैभव राजपथ पर पूरे देश के सामने झांकी के रूप में दिखाया गया था। कई राज्यों की झांकी के साथ बाबा विश्वनाथ धाम की झांकी इनमें सबसे आकर्षण का केंद्र रही थी, जिसको देखकर सभी लोग अभिभूत हो गए थे। उत्तर प्रदेश की झांकी को काशी विश्वनाथ कारिडोर की थीम पर सजाई गई थी, जिसमें बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था।

फ्लाई-पास्ट में पहली बार 75 एयरक्राफ्ट हुए थे शामिल

वहीं 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर भारत ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान फ्लाई-पास्ट में पहली बार 75 एयरक्राफ्ट, राफेल-जगुआर ने अपना जलवा दिखाया। विमानों में मिग 29, साथ ही राफेल भी शामिल था। परेड में 7 राफेल, 17 जगुआर और मिग-29 के अलावा सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान या हेलीकॉप्टर राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा और अमृत समेत विभिन्न संरचनाओं को प्रदर्शित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+