आज से यूपी में बस का सफर हुआ महंगा, रोडवेज ने बढ़ाया किराया
लखनऊ। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम ने गुरुवार रात से रोडवेज बसों के किराए में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में तय हुई किराया बढ़ोतरी की दरों पर गुरुवार देर शाम मंजूरी दे दी। यानी गुरुवार रात 12 बजे के बाद से ही रोडवेज बसों में सफर करना महंगा हो गया है। बसों के किराए में 10 पैसे से लेकर 22.11 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी हुई है।

कितना बढ़ा किराया?
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के अनुसार, साधारण बस में सफर करने वाले यात्रियों को अब 105 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से देना होगा। एसी जनरथ थ्री बाई टू में 133.35 पैसा प्रति किलोमीटर लिया जाएगा। एसी टू बाई टू जनरथ बस में 157.50 पैसा प्रति किलोमीटर लिया जाएगा। वहीं वातानुकूलित स्लीपर बस में यात्री को 210.01 पैसा प्रति किलोमीटर देना होगा। इसके अलावा निगम की लग्जरी अनुबंधित हाई-एंड सेवा यानी वॉल्वो और स्कैनिया में 232.11 पैसा प्रति यात्री प्रति किलोमीटर की दर से तय हुआ है। आधी रात से यह दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं।

निर्देश रात को ही सभी क्षेत्रों को जारी कर दिए गए
इस फैसले से जुड़े सभी निर्देश रात को ही सभी क्षेत्रों को जारी कर दिए हैं। यात्रियों को साधारण सेवाओं पर प्रति किमी करीब 10 पैसा ज्यादा देना होगा। इस मामले में निगम की निदेशक मंडल बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया था। बोर्ड की मंजूरी के बाद गुरुवार को अचानक एसटीए ने अपनी मुहर लगा दी। बढ़ाई गई नई दरों को लागू करते हुए निगम बोर्ड ने पिछले करीब सवा दो साल से डीजल के दाम बढने, कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, रखरखाव के उपकरण महंगे होने का हवाला दिया है।

कहां से कहां-पुराना-नया किराया (रुपये में)
सेवा-टू बाई टू जनरथ-
आलमबाग से गोरखपुर-510-553
आलमबाग से आगरा-597-646
आलमबाग से वाराणसी-503-548
सेवा-थ्री बाई टू जनरथ-
आलमबाग से गोरखपुर-439-476
आलमबाग से आगरा-517-558
आलमबाग से वाराणसी-431-469
सेवा-साधारण सेवा-
आलमबाग से गोरखपुर-349-370
आलमबाग से आगरा-403-437
आलमबाग से वाराणसी-330-360
साधारण बस से कुछ शहरों के लिए बढ़ोतरी-
अयोध्या 15
सीतापुर 09
हरदोई 11
रायबरेली 12
जयपुर 60
दिल्ली 52
गोरखपुर 21
वाराणसी 30
प्रयागराज 21
कानपुर 10
शीना बोहरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी ने CBI कोर्ट में दायर की जमानत याचिका












Click it and Unblock the Notifications