यूपी में कम हुए कोरोना टेस्ट के रेट, जानिए अब RT-PCR के लिए देनी होगी कितनी फीस
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने टेस्ट कराने की दरों में कमी की है। प्रदेश में अब कोरोना वायरस का आरटी पीसीआर टेस्ट सिर्फ सात सौ रुपए में होगा। वहीं अगर घर से ही कोई सैंपल देगा तो 900 रुपए की फीस देनी होगी। प्राइवेट अस्पताल और टेस्टिंग लैब के लिए कोरोना की ये नई टेस्टिंग दरें लागू की गई हैं। उत्तर प्रदेश में अभी तक आरटीपीसीआर जांच दर 1600 रुपए थी जिसे घटाकर जीएसटी समेत 700 और 900 रुपये किया गया है।
Recommended Video

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन की ओर से मंगलवार को इसका शासनादेश जारी किया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि तय शुल्क से ज्यादा पैसा लेने पर संबंधित अस्पताल और लैब के खिलाफ उत्तर प्रदेश कोविड19 नियमावली 2020 के संगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली सरकार ने भी राजधानी में RTPCR टेस्ट रेट को कम करने का आदेश दिया गया है। वहीं गुजरात में भी टेस्ट रेट कम किए गए हैं।
दिल्ली सरकार ने सोमवार को कोरोना RT-PCR टेस्ट के रेट 800 रुपए निर्धारित करने का फैसला सुनाया था। अब दिल्ली के केजरीवाल सरकार के बाद गुजरात की भाजपा सरकार ने आरटी-पीसीआर टेस्ट रेट घटा कर 800 रुपए कर दिया है। मंगलवार को गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना RT-PCR टेस्ट की कीमत निजी प्रयोगशालाओं से 800 रुपए निर्धारित की गई है वहीं अगर घर से आकर सैंपल कलेक्ट किया जाता है तो उसके लिए टेस्ट की कीमत 1100 रुपए है।
देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात की जाए तो स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल मामलों की संख्या 94,62,810 हो गई है। इससे होने वाली मौतों की संख्या 1,37,621 है। कुल सक्रिय मामले 4,35,603 हैं।












Click it and Unblock the Notifications