यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम: तो स्मृति ईरानी होंगी सीएम?

अपने आक्रामक अंदाज और तेज तर्रार छवि की वजह से स्मृति भी सीएम पद की पसंद बन सकती हैं। स्मृति न सिर्फ एक स्टार प्रचारक हैं बल्कि अच्छी वक्ता भी हैं।

नई दिल्ली। यूपी में मोदी सुनामी ने साईकिल को पंचर और हाथी को अधमरा कर दिया तो वहीं पंजे के तो टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं, ऐसे में अब प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा अब किसको यूपी का मुखिया बनाएगी, ये एक बड़ा सवाल है।

एक न्यूज चैनल पर अपने विचार रख रही भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी से जब ये सवाल किया गया तो उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में ये कहा कि ये फैसला पार्टी की मीटिंग में होगा लेकिन जब उनसे ये सवाल किया गया कि क्या हम UP की अगली CM से बात कर रहे हैं।

इंकार भी नहीं किया

जिस पर उनका उत्तर था, कि ये कह नहीं सकती लेकिन उन्होंने इंकार भी नहीं किया जिसके बाद इस बात को हवा मिल गई कि हो सकता है कि सीएम की कुर्सी के लिए बीजेपी उनके नाम पर भी विचार करे।

बीजेपी 300 से ज्यादा सीटों पर आगे

आपको बात दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। सभी 403 सीटों के रुझान आ चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की सुनामी आई है और बीजेपी 300 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

स्मृति ईरानी क्यों?

अपने आक्रामक अंदाज और तेज तर्रार छवि की वजह से स्मृति भी सीएम पद की पसंद बन सकती हैं। स्मृति न सिर्फ एक स्टार प्रचारक हैं बल्कि अच्छी वक्ता भी हैं।इन सबसे इतर वो एक महिला हैं और लोकप्रिय चेहरा है, उनकी छवि आदर्श बहू की है जिसके चलते महिलाएं उन्हें खासा पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+