यूपी पुलिस का एक चेहरा ये भी! डीजीपी ने रात 3 बजे सुनी व्यक्ति की फरियाद, तत्काल की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि लोगों के बीच कोई खास अच्छी नहीं बनी हुई है। विवेक तिवारी मर्डर केस के बाद से ही यूपी पुलिस का डर लोगों में बैठा हुआ है। ऐसे में अगर ये कहा जाए की पुलिस ने रात 3 बजे एक व्यक्ति की फरियाद सुनी तो यकीन करना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन ये सच है।

DGP Om Prakash Singh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि लोगों के बीच कोई खास अच्छी नहीं बनी हुई है। विवेक तिवारी मर्डर केस के बाद से ही यूपी पुलिस का डर लोगों में बैठा हुआ है। ऐसे में अगर ये कहा जाए की पुलिस ने रात 3 बजे एक व्यक्ति की फरियाद सुनी तो यकीन करना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन ये सच है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने रात तीन बजे एक व्यक्ति की फरियाद सुनी। मिर्जापुर में जमीन कब्जे के मामले में उन्होंने रात तीन बजे पूरा मामला सुना और तत्काल उसपर कार्रवाई की।

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

जमीन को लेकर हुआ था विवाद

मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है। यहां रहने वाले राजाराम का उनके गांव दहमर में जमीन को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। ये झगड़ा कोर्ट में गया और कोर्ट ने इसपर किसी भी तरह के निर्माण से रोक लगा दी। राजाराम के विरोधियों ने कोर्ट के आदेश के अवहेलना करते हुए रात में उसपर काम शुरू कर दिया। मंगलवार देर रात जमीन पर जेसीबी मशीन भी लगाई गई। जब राजाराम वहां पहुंचा तो विरोधियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

डीजीपी ने रात तीन बजे सुना मामला

डीजीपी ने रात तीन बजे सुना मामला

परेशान राजाराम ने मदद की गुहार लगाने के लिए क्षेत्र के थानेदार को फोन किया। उसने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने सीओ को मोबाइल पर फोन किया। जब सीओ से भी बात नहीं हो पाई तो उन्होंने एसपी शालिनी को फोन किया, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी। आखिर में राजाराम ने डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को उनके सरकारी नंबर पर फोन किया। डीजीपी सिंह ने जब फोन उठाया तो राजाराम ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

तुरंत हुई मामले पर कार्रवाई

तुरंत हुई मामले पर कार्रवाई

डीजीपी सिंह ने रात तीन बजे ही उनकी फरियाद सुनी और तत्काल इसपर कार्रवाई की। उन्होंने राजाराम की जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण रुकवाया। डीजीपी सिंह ने एसपी मिर्जापुर को फोन कर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया। पुलिस ने 3 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी मशीन को हटाया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। डीजीपी सिंह ने रात में फोन न उठाने पर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+