यूपी सरकार में एक और सेंध, सीपीएमटी का परीक्षा पेपर लीक

इस परीक्षा में करीब 1 लाख छात्र भाग लेने वाले थे। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का आयोजन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की ओर से किया गया था। लेकिन इससे पहले की पेपर लीक होने की घटना सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द घोषित कर दिया गया।सीपीएमटी के पेपर लीक हो गए, लेकिन प्रिंसिपल साहब को पता तक नहीं। लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल उमा शंकर सिंह ने बड़ी मासूमियत के साथ कहा, 'पेपर लीक होने के बारे में हमारे पास मौखिक या लिखित कोई भी सूचना नहीं है।'
परीक्षा के आयोजक किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का दावा था कि इस बार परीक्षा में किसी मुन्ना भाई की दाल नहीं गलेगी। केजीएमयू का दावा है कि इस बार पेपर का एक सेट डीएम के पास, एक सेट जोनल मजिस्ट्रेट के पास तथा एक सेट परीक्षा के आयोजक के पास है। इसके बाद भी परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठ गया।












Click it and Unblock the Notifications