उत्तर प्रदेश में 15 फरवरी से खुलेंगे सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज, कोरोना नियमों का सख्ती से करना होगा पालन
उत्तर प्रदेश में 15 फरवरी से खुलेंगे सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज, कोरोना नियमों का सख्ती से करना होगा पालन
Uttar Pradesh colleges and universities reopen from February 15: भारत में कोरोना वायरस का असर धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। ऐसे में हर राज्यों में स्कूल और यूनिवर्सिटी, कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में अब सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेज, विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों को 15 फरवरी 2021 से खोलने का निर्देश दिया है। जिसमें प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं। इन सभी शिक्षण संस्थानों को कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। छात्र-छात्राओं को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए ही कॉलेज जाना है।

Recommended Video
कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपस में बिना मास्क पहने किसी को आने की इजाजत नहीं होगी। एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी। इसके अलावा छात्रों को कैंपस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना होगा। इसके अलावा कॉलेज की साफ-सफाई पर भी प्रशासन को खास ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। कॉलेज या यूनिवर्सिटी में हर दिन क्लॉस होने के बाद कैंपस को सैनिटेशन करना अनिवार्य होगा।
भारत में कोरोना आंकड़े
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12,143 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,92,746 हुई है। वहीं 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की मौत की कुल संख्या 1,55,550 हो गई है। देश में फिलहाल 1,36,571 एक्टिव केस है। वहीं कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,00,625 है।
वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 112 नए मामले सामने आए थे। उपचार के बाद 189 लोग डिस्चार्ज हुए और 2 लोगों की मौत हुई है। यूपी में कोरोना से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 5,90,071 है और राज्य में कोरोना से 8698 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3232 है।












Click it and Unblock the Notifications