Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Bypoll Results: उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर BJP की भविष्यवाणी, 5 से 6 सीटें जीतेंगे

UP Bypoll Results: उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर BJP की भविष्यवाणी, 5 से 6 सीटें जीतेंगे

Uttar Pradesh Bypoll Results 2020: उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव के परिणाम आज (मंगलवार 10 नवंबर) आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। यूपी की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्टी ने दावा किया है कि उन्हें 7 में से 5 से 6 सीटें मिलेंगी। उन्होंने ये भी दावा किया है कि उनका वोट प्रतिशत भी बढ़ने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि यूपी विधानसभा में 312 सीट पहले से हमारे पास है और इसमें 5-6 और सीटों को जुड़ने का हमें पूरा भरोसा है। उत्तर प्रदेश में 404 विधान सभा सीट है।

Recommended Video

    Bihar Election Results 2020: Lalu Yadav के समधी Chandrika Rai परसा से चुनाव हारे | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh Bypoll

    एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त

    उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एग्जिट पोल में भी बीजेपी को बढ़त मिलते दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 37 फीसदी, सपा को 27 फीसदी और बसपा को 20 फीसदी और कांग्रेस को 8 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

    53 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

    3 नवंबर को उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में 53 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। यूपी के जिन सातों सीटों पर चुनाव हुए, वो हैं- नौगांव सादात, टूंडला, बांगरमऊ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी। सात सीटों पर 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

    बुलंदशहर में सबसे अधिक 18 उम्मीदवार थे। जबकि घाटमपुर में केवल छह उम्मीदवार थे। वहीं, मल्हनी में 16 प्रत्याशी मैदान में थे, नौगांव सादात और देवरिया में 14, बांगरमऊ और टूंडला में एक-एक उम्मीदवार थे।

    बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर, मल्हनी और नौगांव सादात के उपचुनावों में मौजूदा विधायकों का निधन हो गया था, इसलिए यहां उपचुनाव कराए गए थे। वहीं विधायक के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद टूंडला सीट खाली हो गई थी। जबकि उन्नाव में बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को एक बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद खाली हो गई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+