अपनी ही फोटो देख भड़के वरुण गांधी, बोले- नाम बताओ किसने लगाई

नई दिल्ली। भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को अपने एक फोटो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में वरुण ने अपने फोटो पर नाराजगी जताते हुए तुरंत उसे हटवा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने फोटो लगवाने के लिए पार्टी नेताओं को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। गांधी ने कहा कि उनकी इतनी खराब फोटो लगवाई ही क्यों गई।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान भड़के वरुण गांधी

कार्यालय उद्घाटन के दौरान भड़के वरुण गांधी

पीलीभीत सांसद नेहरू उर्जा उद्यान के पास अपने संसदीय कार्यालय के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। जब उन्होंने दफ्तर में लगी अपनी तस्वीरें देखीं तो ये उनको पसंद नहीं आईं। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर किसने मुझसे बिना पूछे लगाई, इन्हें हटाया जाए। पार्टी नेताओं ने बताने की कोशिश की लेकिन वो भड़क गए और तुरंत फोटो हटवाई।

कार्यालय प्रभारी को भी खरी खोटी सुनाई

कार्यालय प्रभारी को भी खरी खोटी सुनाई

इस दौरान वरुण गांधी ने कार्यालय प्रभारी दीपक पांडेय को भी डांटा। पांडेय ने उन्हें तस्वीरों को लेकर बताने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कुछ नहीं सुना। इस पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने चुपचाप तस्वीरों को हटा देना ही बेहतर समझा।

कई दफा गुस्से में दिखे वरुण

कई दफा गुस्से में दिखे वरुण

वरुण गांधी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कई बार गुस्से में दिखे। कई मुद्दों पर वो झुंझलाए भी गए। ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह से वरुण ने कार्यकर्ताओं को डांटा हो। जीत के बाद जब वरुण पहली बार पीलीभीत पहुंचे थे तो भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के स्टेज पर फोन उठाने को लेकर भड़क गए थे। 2014 में सुल्तानपुर से सांसद चुने गए वरुण गांधी इस दफा उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+