उत्तर प्रदेश बना सबसे बीमारू राज्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जो कि बढ़ते अपराध और गुंडाराज के चलते हमेशा सुर्खियों में रहता है। उसे अभ एसोचैम ने देश के सबसे बीमारू राज्य का भी दर्जा दे दिया है। एसोचैम की रिपोर्ट के अनुसार यूं तो यूपी निवेश के हिसाब से सबसे ज्यादा आकर्षक प्रदेश है लेकिन सकल राज्य घरेलू उत्पाद के मामले में यह आखिरी नंबर पर है। जिसकी सलाना विकास दर सबसे कम है।

एसोचैम ने हाल ही में चार सबसे बीमारू राज्यों के बारे अपनी रिपोर्ट दी है उत्तर प्रदेश को बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सबसे उपर का दर्जा मिला है। एसोचैम के अध्ययन के अनुसार यूपी की जीएसडीपी 2004-05 की तुलना में 2012-13 में 6.9 ही रही जोकि चार बीमारू राज्यों में सबसे कम है। अध्ययन की माने तो 9 वर्षों में बिहार ने अन्य 'बीमारू' राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है।
बिहार ने जीएसडीपी में सबसे ज्यादा 9.3 फीसदी का आंकड़ा छुआ है तो मध्य प्रदेश ने 8.8 फीसदी और राजस्थान ने 8.2 फीसदी का आंकड़ा छुआ है। एसोचैम के अध्ययन के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में बिहार ने सबसे ज्यादा 13.9 फीसदी की विकास दर हासिल की। उसके बाद मध्य प्रदेश 9.2 फीसदी और राजस्थान 8.5 प्रतिशत का नंबर आता है।
वहीं एसोचैम के अध्ययन में यह भी कहा गया है कि 2004-05 से 2012-13 के बीच प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी उत्तर प्रदेश 4.8 प्रतिशत सीएजीआर के साथ सबसे पीछे रहा। जबकि एकबार फिर बिहार ने 7.6 प्रतिशत सीएजीआर का आंकड़ा हासिल करके बीमारू राज्यों में बिहार सबसे बेहतर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications