मायावती पर टिप्पणी का मामला, बाराबंकी कोर्ट ने संजय दत्त के खिलाफ जारी किया समन

मायावती पर टिप्पणी का मामला, बाराबंकी कोर्ट ने संजय दत्त के खिलाफ जारी किया समन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की मजिस्ट्रेट अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ समन जारी किया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में 'आपत्तिजनक टिप्पणी' करने के मामले में संजय दत्त को समन जारी किया है। संजय दत्त को 16 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। अदालत ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से समन को तामील करवाने और अभिनेता को 16 नवंबर से पहले कोर्ट के सामने पेश करने का निर्देश दिया है।

Uttar pradesh Barabanki Court issues summons to actor Sanjay Dutt over statement about mayawatiDutt over statement about mayawati

कोर्ट ने यह समन 19 अप्रैल 2009 में बाराबंकी के टिकैतनगर में हुई चुनावी रैली में संजय दत्त के भाषण को लेकर जारी किया है। इस भाषण में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती को 'जादू की झप्पी' देने की बात कही थी, जिसको लेकर उस समय विवाद हुआ था। इस पर तत्कालीन मसौली थानाध्यक्ष द्वारा टिकैतनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिला प्रशासन के पास मौजूद भाषण की रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले में संजय दत्त को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया था। 28 नवंबर 2016 को ये स्टे खत्म हो गया है। जिसके बाद मामले की कार्रवाई आगे बढ़ी और बुधवार को कोर्ट ने समन जारी किया। 2009 के लोकसभा चुनाव में सजंय दत्त समाजवादी पार्टी में थे। वो पार्टी महासचिव होने के साथ-साथ पार्टी के स्टार प्रचारक भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+