नदी से उठा ले गए अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश, पहले से बैठे थे घात लगाए

Recommended Video

    Atal Bihari Vajpayee की अस्थि विसर्जन के बाद कलश लूटने को भिड़े लोग | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश विसर्जन के दौरान बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में अस्थि कलश विसर्जन के दौरान जैसे ही पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का चांदी का कलश गोमती नदी में डाला गया, उसी समय उस अस्थि कलश को हथियाने के लिए कुछ लोग नदी में कूद पड़े। इन लोगों में चांदी कलश पाने की होड़ लगी हुई थी। महज कुछ सेकेंड में ही उनमें से एक शख्स अस्थि कलश लेकर नदी से बाहर आ गया। ये चौंकाने वाला नजारा देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति अचंभित रह गया।

    गोमती नदी में अस्थि विसर्जन के दौरान दिखा नजारा

    गोमती नदी में अस्थि विसर्जन के दौरान दिखा नजारा

    पूरा मामला गुरुवार का है, जब लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। बाद में वाजपेयी की अस्थियों को गोमती नदी में विसर्जित कर दिया गया। इसी दौरान बेहद अजब नजारा देखने को मिला जब पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां नदी में विसर्जित करने के बाद कलश को नदी में डाला गया, तो उस चांदी के कलश को हथियाने के लिए अचानक ही कुछ लोग नदी में कूद पड़े।

    कलश के लिए घात लगाकर बैठे थे कुछ लोग

    कलश के लिए घात लगाकर बैठे थे कुछ लोग

    महज कुछ मिनटों के बाद ही नदी में कूदने वाले लोगों में से एक शख्स कलश लेकर बाहर आ गया। जानकारी के मुताबिक उस शख्स ने सबसे पहले गोमती नदी में छलांग लगाई थी। चांदी का कलश होने की वजह से इन लोग उसे लेने के लिए नदी में छलांग लगाई थी।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने रवाना की 'अटल अस्थि कलश यात्रा'

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने रवाना की 'अटल अस्थि कलश यात्रा'

    बता दें कि बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश देशभर में लेकर जा रही है। अलग-अलग राज्यों में अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है, पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'अटल अस्थि कलश यात्रा' को रवाना किया। अटल की अस्थियों को 16 नदियों में प्रवाहित किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+