यूपी विधानसभा चुनाव : क्या केशव प्रसाद मौर्या केवल दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे?
लखनऊ। आगामी 2017 विधानसभा चुनाव के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी ने मुखालिफत का मुलम्मा तैयार करते हुए चुनावों के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज सूबे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या अपने जन्मदिवस के मौके पर रामलला के दर्शन को पहुंचे। हालांकि इस बीच रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौर्या का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
Astro वाणी: केशव प्रसाद मौर्य बन सकते हैं यूपी में भाजपा के खेवनहार

बाराबंकी के सफदरगंज चौराहे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसकी अगुवाई भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने की। प्रदेश अध्यक्ष मौर्या अपने जन्मदिन के मौके पर रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। केशव ने लोगों से कहा कि ''सपा के राज में भ्रष्टाचार अपने चरम पर आ गया है। आम लोगों की सुनवाई नहीं है। सभी को एकजुट होकर बसपा, सपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना है।''
क्या केशव प्रसाद मौर्या केवल दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे थे?
सपा-बसपा पर केशव ने साधा निशाना
केशव ने कहा कि ''265 प्लस लाना है। क्योंकि जब तक उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा रहेगी तब तक विकास नहीं हो सकता है। साईकिल को पंचर करिए, हाथी को दौड़ाईये। बेईमानी करने वालों के चेहरे उजागर हो रहे हैं। अगर उत्तर प्रदेश में भी काम होता तो यहां पर कोई समस्या शेष नहीं रहती।''
हजारों की संख्या में उमड़े कार्यकर्ता
स्वागत कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धधू, पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव शामिल रहे। इनके इतर युवा मोर्चा से वैभव मिश्रा, एस के त्रिपाठी, सुजीत सिंह, कमलेश अवस्थी, कमलेश शुक्ला, दुष्यंत चौरसिया, दिलीप वर्मा, विशाल सिंह, अंबरीश रावत, संजय सिंह, संतोष शर्मा गोठिया, राजेंद्र प्रजापति उर्फ भाजपा, शिवनंदन वर्मा प्रधान, सरोज रावत, दुर्गेश कश्यप, अमित द्विवेदी आदि हजारों युवा रामनगर विधानसभा से केशव प्रसाद मौर्या के स्वागत के लिए शामिल रहे।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications