दुल्हन के दिन-रात वॉट्सऐप चलाने की बात कह दूल्हा नहीं लाया बारात, होता रहा इंतजार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी वॉट्सऐप के चलते टूट गई है। दूल्हा ने ऐन वक्त पर बारात लेकर जाने से मना कर दिया और इसके पीछे वजह अपनी होने वाली बीवी का वॉट्सऐप चलाना बताया। दु्ल्हन के पिता ने मामले में दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला नौगांवा सादात कस्बे का है।

पांच सिंतबर को आनी थी बारात

पांच सिंतबर को आनी थी बारात

नौगांवा सादात के शाहफरीद मोहल्ले में रहने वाले मेंहदी का निकाह फकरपुरा के कमर हैदर से तय हुआ था। पांच सितंबर की शाम को बारात आनी थी, दुल्हन पक्ष इसकी पूरी तैयारी भी कर चुका था। बारात लगातार लेट होती रही तो दूल्हा पक्ष के लोगों को फोन किया गया। दुल्हन के पिता के फोन पर दूल्हे के पिता ने कहा कि वो बारात नहीं ला रहे क्योंकि उनकी बेटी हमेशा वॉट्सऐप पर बिजी रहती है और इससे उनका बेटा खुश नहीं है।

दूल्हे के पिता का दावा अलग

दूल्हे के पिता का दावा अलग

दूल्हे के पिता का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि लड़की वालों के परिवार का क्या माहौल है। जब मेरे बेटे को लड़की के दिनरात वॉट्सऐप चलाने और कई लोगों को मैसेज भेजने का पता चला तो हमने शादी तोड़ ली। इनका कहना है कि अभी शादी की तारीख तय नहीं थी, बारात आने की तैयारियों की बात गलत है।

दुल्हन के पिता ने कराया मुकदमा

दुल्हन के पिता ने कराया मुकदमा

दुल्हन के पिता का कहना है कि निकाह से कुछ घंटे पहले 65 लाख रुपए की मांग कई गई। अचानक इतना पैसा नहीं दे पाने की बात कहने पर लड़की के वॉट्सऐप चलाने और मैसेज भेजने की बात कहने लगे। मेरे लाख मनाने पर भी वो बारात लेकर नहीं आए, तो मजबूरन पुलिस में रिपोर्ट करनी पड़ी। हम मामले में सख्त कार्रवाई चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+