Chikungunya vaccine: चिकनगुनिया वायरस की बन गई पहली वैक्सीन, USFDA ने दी मंजूरी
Chikungunya Virus vaccine: मच्छरों के काटने से होने वाली चिकनगुनिया वायरस की पहली वैक्सीन बन गई है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने चिकनगुनिया की पहली वैक्सीन Ixchiq को मंजूरी दे दी है।
चिकनगुनिया वायरस की वैक्सीन Ixchiq को 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को दी जाएगी, जिन्हें चिकनगुनिया वायरस के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है।

एफडीए के सेंटर फॉर बायोलॉजिक्स इवैल्यूएशन एंड रिसर्च के निदेशक, एमडी-पीएचडी, पीटर मार्क्स ने कहा, "चिकनगुनिया वायरस के संक्रमण से गंभीर बीमारी और लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, खासकर बुजुर्ग, वयस्कों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित के लिए ये और भी खतरनाक हो सकता है।''
उन्होंने आगे कहा कि, ''आज जिस वैक्सीन को मंजूरी मिली है, उससे इस बीमारी पर काबू पाने में मदद होगी। सीमित उपचार विकल्पों के साथ संभावित रूप से दुर्बल करने वाली बीमारी की रोकथाम में एक अहम प्रगति है।"
क्या है चिकनगुनिया वायरस?
चिकनगुनिया वायरस मुख्य रूप से संक्रमित मच्छर के काटने से लोगों में फैलता है। चिकनगुनिया एक उभरता हुआ वैश्विक स्वास्थ्य खतरा है, पिछले 15 सालों के दौरान चिकनगुनिया वायरस संक्रमण के कम से कम 5 मिलियन मामले सामने आए हैं।
चिकनगुनिया वायरस संक्रमण का सबसे अधिक खतरा अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और अमेरिका के कुछ हिस्सों के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में है, जहां चिकनगुनिया वायरस फैलाने वाले मच्छर स्थानिक हैं। हालांकि, चिकनगुनिया वायरस नए भौगोलिक क्षेत्रों में फैल गया है जिससे इस बीमारी का वैश्विक प्रसार बढ़ गया है।
चिकनगुनिया के सबसे आम लक्षणों में बुखार और जोड़ों का दर्द होना शामिल हैं। अन्य लक्षणों में दाने, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल इहो सकते हैं। कुछ व्यक्तियों को दुर्बल जोड़ों के दर्द का अनुभव हो सकता है जो महीनों या सालों तक बना रहता है। इलाज के तौर पर आराम, तरल पदार्थ और दर्द और बुखार के लिए ओवर-द-काउंटर दवाएं शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications