राखी ने दिखाया अपना मंगलसूत्र, वीडियो शेयर करके कहा- Ritesh, I Love You

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सावंत लगातार अपनी सीक्रेट शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं, इस शादी के बहुत सारे पहलू ऐसे हैं, जो कि समझ के परे हैं, हालांकि राखी ने मीडिया में बयान दिया है कि उन्होंने रितेश नाम के एनआरआई से शादी की है, जो कि बहुत जल्द मीडिया या लोगों के सामने होंगे लेकिन राखी की बात किसी को समझ ही नहीं आ रही है इसलिए एक बार फिर से उन्होंने अपने पति को लेकर सफाई दी है।

राखी ने शेयर किया Video

राखी ने शेयर किया Video

उन्होंने एक बार फिर से अपने पति को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में राखी अपने हसबैंड के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं, हालांकि वीडियो में राखी के पति नजर नहीं आ रहे हैं। वैसे बता दें कि इन दिनों राखी अपने आने वाले भोजपुरी गाने 'छप्पन छुरी' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, गाने के प्रमोशन के दौरान राखी ने मीडिया से बातचीत की, इस दौरान भी उन्होंने अपने पति के बारे में लोगों को बताया।

राखी ने दिखाया मंगलसूत्र

इस बातचीत के दौरान राखी ने अपना मंगलसूत्र दिखाते हुए कहा 'शादी में तो काफी बड़ा मंगलसूत्र था लेकिन डेली वेयर के लिए मैंने छोटा सा मंगलसूत्र पहना है, मुझ पर निखार आया है, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लाइफ में बहुत अच्छा लड़का आएगा, मैंने बहुत इंतजार किया और मैं भगवान का धन्यवाद देना चाहूंगी कि मुझे इतना अच्छा लड़का दिया।

राखी ने लिखा-love my husband

राखी ने लिखा-love my husband

इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा- 'love my husband ritesh love u soo much'. हालांकि राखी के इस वीडियो पर उन्हें काफी निगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं. कोई कह रहा है कि हमें तुम्हारी शादी पर भरोसा नहीं है तो कुछ लोगों ने राखी को ही फेक बता दिया है।

दीपक कलाल ने लगाए हैं संगीन आरोप

दीपक कलाल ने लगाए हैं संगीन आरोप

जबकि राखी सावंत की इस शादी वाली खबर उनके पूर्व तथाकथित प्रेमी दीपक कलाल बुरी तरह से भड़क गए हैं, दीपक कलाल ने दावा किया है कि राखी सावंत उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं और 7 महीने के अंदर ही सच सामने आ जाएगा, दीपक कलाल ने अपनी इंस्टा अंकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में दीपक ने राखी सावंत के प्रेग्नेंट होने का दावा करते हुए लिखा है, 'राखी मेरा बच्चा तेरे पेट में पल रहा है, वो अपने पापा की बेइज्जती का बदला जरूर लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+