डिजिटल उपकरण के इस्तेमाल से समृद्ध हो रहा लोकतंत्र : मनमोहन सिंह

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि चुनाव प्रचार में डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल और राजनीति में युवाओं की भागीदारी से भारतीय लोकतंत्र समृद्ध हो रहा है। मनमोहन सिंह ने 12वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के विकास से लोकतंत्र समृद्ध हुआ है, लोग आंदोलन और संचार में पारंपरिक और नए डिजिटल उपकरण दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह देखना उत्साहवर्धक है कि हर क्षेत्र के युवा न सिर्फ अपने सपनों और अनुभवों को अभिव्यक्त कर रहे हैं, बल्कि राजनीति में सक्रिय भी हो रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह बयान आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली में सरकार बनाने के बाद आया है। एक साल पुरानी पार्टी 'आप' ने अपने उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने और राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता पाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था।

मनमोहन सिंह ने कहा राजनीति में युवाओं की भागीदारी का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ इसी तरह से देश में हो रहे असाधारण बदलावों की नई हवा राजनीति में आ सकती है। उन्होंने कहा कि अगले आम चुनाव का जो भी नतीजा हो, उससे एक बार फिर भारतीय लोकतंत्र और हमारी संस्था की मजबूती का पता दुनिया को चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+