अब 2 रुपए चुकाकर कहीं भी कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल
2 रुपए चुकाकर कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए प्रोजक्ट में सिर्फ दो रुपए में वाई-फाई से जुड़कर इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ट्राई सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट स्थापित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इन वाई-फाई हॉटस्पॉट को पब्लिक डेटा ऑफिस (पीडीओ) के नाम से जाना जाएगा, जिसमें सिर्फ दो रुपए खर्च करके भी इंटरनेट मिल सकेगा। ट्राई ने कंपनियों को इस पायलट प्रॉजेक्ट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है।


पीसीओ की तरह करेगा काम पीडीओ
इंटरनेट उपलब्ध कराने वाले पब्लिक डेटा ऑफिस (पीडीओ) उसी तरह से काम करेंगे जैसे फोन कॉल करने लिए पीसीओ का इस्तेमाल किया जाता है। पीसीओ से पैसा देकर कॉल करने की तरह ही पीडीओ से पैसा देकर इंटरनेट लिया जा सकेगा।

पीडीओ के लिए लाइसेंस की नहीं होगी जरूरत
छोटी-छोटी दुकानों पर भी कंपनियां ऐसे पीडीओ बना सकती हैं। इसके लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ टेलीकॉम विभाग के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पीडीओ का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स को अपना केवायसी और वन टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

मिलेगा सस्ता इंटरनेट
ट्राई ने एक बयान जारी कर कहा है कि शुरुआत में देशभर में 2 रुपए से लेकर 20 रुपए तक के प्लान रखे जाएंगे। ट्राई का कहना है कि इससे लोगों को इंटरनेट सस्ता मिलेगा। इस प्रॉजेक्ट के बाद भारत में वाई-फाई हॉटस्पॉट की संख्या 31000 हो जाएगी। यूरोप के बहुत से देशो में इस तरह की सुविधा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications