पीएम मोदी ने ओलांद को लगाया गले, तो अमेरिकी मीडिया ने उड़ाया मजाक
नयी दिल्ली। देश 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मुख्य अतिथि हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ओलांद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, लेकिन अमेरिकी मीडिया ने इसका मजाक उड़ाया है। Pics: पीएम मोदी ने गले लगाकर किया अपने खास मेहमान होलांद का स्वागत

अमेरिका की जानी-मानी न्यूज वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक बनाया है। वेबसाइट ने मोदी की फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के स्वागत के समय गले लगाने पर मजाक बनाया है। अपनी पोस्ट में वेबसाइट ये लिखते हुए मजाक उड़ाया है कि मोदी दुनिया के किसी भी नेता को गले लगाने से नहीं बचते हैं चाहे कैसी भी असहज स्थिति क्यों ना हो। वेबसाइट ने अपनी खबर की हेडलाइन "Narendra Modi won't stop hugging world leaders no matter how awkward it is" लगाई है।इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर इसका विरोध शुरु हो गया है। लोगों ने इस खबर की निंदा की है।
आपको बता दें कि अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान ओलांद से पीएम मोदी से पहली मुलाकात चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में की। जहां उन्होंने अपने फ्रांसिसी समकक्ष को गले लगाकर अभिवादन किया। इस घटना को अमेरिकी वेबसाइट ने मजाक बनाते हुए जिक्र किया है कि रॉक गार्डेन में जब मोदी ने ओलांद को उनकी कलाई पकड़कर गले लगाया तो ओलांद थोड़ा असहज हो गए और पीछे मुड़ गए।
इस दौरान की तस्वीरों को कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर सोशल साइट पर शेयर किया। अंग्रेजी अखबार ने उसको भी अपनी खबर में जोड़ा है और साथ-साथ एक एडिटेड वीडियो भी लगाया गया है जिसमें दुनियाभर के तमाम राजनेताओं ओबामा, शिंजो आबे सहित फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को गले लगाते दिखाया गया है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications