मोदी के साथ काम करके खुशी होगी, वीजा कोई मुद्दा नहीं: अमेरिका

अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मोदी का वीजा हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं हैं, इसे भारतीय मीडिया द्वारा ही एक बड़ा मुद्दा बना दिया गया है। अगर वह वीजा के लिए अप्लाई करते हैं तो उसकी समीक्षा की जाएगी लेकिन अभी तक तो उन्होने आवेदन ही नहीं किया है।
यह पूछने पर कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार मोदी अगर अगले चुनाव के बाद भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या अमेरिका को उनके साथ काम करने में समस्या होगी। इस पर अधिकारी ने कहा कि भाजपा की सरकार के वक्त भी अमेरिका के साथ भारत के संबंध अच्छे रहे हैं। हमारे यहां दो पार्टियों वाला सिस्टम है, जबकि भारत में कई राजनीतिक पार्टियां हैं। हमें यकीन है कि भारत के साथ हमारे संबंध आगे बढेंगे।
हम भारत की जनता के द्वारा चुने हुए किसी भी नेता के साथ काम करने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications