ओबामा के भारत दौरे पर हुई कोई गड़बड़ तो पाक की खैर नहीं

नई दिल्‍ली। सीमा पार से भारत में पाक की ओर से जारी आतंकी गतिविधियों को ध्‍यान में रखते हुए अमेरिका ने पाकिस्‍तान को कड़े शब्‍दों में चेतावनी दी है। अमेरिका ने पाक से साफ कर दिया है कि अगर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौर पर उसने कोई भी गुस्‍ताखी की तो उसकी खैर नहीं होगी।

nawaz-sharif-barack-obama-600

क्लिंटन भारत में और अनंतनाग में 36 सिखों की हत्‍या

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की ओर से यह चेतावनी पाक को जारी की गई है और इसमें उसे अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहने को कहा है। पाक ने यह चेतावनी पाक में मौजूद आतंकी संगठनों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए दी है। पाक अक्‍सर ही अमेरिका से भारत में किसी बड़े विदेशी मेहमान के आने पर इस तरह की हरकतों को अंजाम देता रहता है।

आतंकी संगठनों ने मार्च 2000 में जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में 36 सिखों की हत्‍या कर डाली थी। उस समय अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन भारत की यात्रा पर थे। वाशिंगटन से पाक को साफ-साफ शब्‍दों में कह दिया है कि ओबामा की विजिट के दौरान सीमा पार से भारत पर किसी तरह का आतंकी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

24 जनवरी से यूएस ऑफिसर्स के हवाले दिल्‍ली

  • भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
  • इस दौरान वे दो घंटे तक खुले मंच पर मौजूद रहेंगे।
  • ओबामा दिल्‍ली के आईटीसी मौर्या होटल में रुकेंगे।
  • होटल को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने अपने अधिकार में ले लिया है।
  • अमेरिकी अधिकारियों ने यहां पर एक मल्‍टी फ्रिक्‍वेंसी कंट्रोल रूम बनाया है।
  • अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी भी सिक्‍योरिटी कंट्रोल रूम टीम का हिस्‍सा होंगे।
  • यह अधिकारी 15,000 सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
  • गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए अमेरिकी अधिकारियों को एक पावर प्‍वाइंट प्रजेंटेशन भी दी गई है।
  • इस प्रजेंटेशन में उस दिन के सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों के साथ ही वीवीआईपीज के बारे में भी जानकारियां मुहैया कराई गई हैं।
  • दिल्‍ली पुलिस की 80,000 पर्सनल की टीम के अलावा 20,000 पैरामिलिट्री पर्सनल और आर्म्‍ड पुलिस फोर्स सुरक्षा में तैनात रहेगी।
  • इंडिया रिजर्व बटालियन के जवान राजधानी के साथ ही साथ राजपथ पर भी सुरक्षा इंतजामों को देखेंगे।
  • एंटी-एयरक्राफ्ट गन को स्‍ट्रैटेजिक लोकेशंस पर तैनात कर दिया गया है।
  • मेट्रो स्‍टेशनों और राजपथ के आसपास के इलाकों को 24 जनवरी से ही अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।
  • स्‍नाइपर्स को उनकी बताई गई लोकेशंस पर तैनात किया जाएगा।
  • इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट्स राजपथ के साथ ही साथ वीवीआईपीज को सुरक्षा कवर देंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+