सालभर मां से नहीं की बात, घर लौटा तो मिला मां का कंकाल

वो सोच कर आया था कि मां से मिलेगा, लेकिन सामने मां का कंकाल पड़ा था।

मुंबई। मां-बाप के प्रति जिम्मेदारियों को कैसे बच्चे भूल जाते हैं इसका एक खौफनाक वाकया मायानगरी मुंबई में देखने को मिला है, जहां बेटे से दूर रह रही एक मां की मौत महीनों पहले हो गई और किसी की खबर तक नहीं हुई।

 US techie comes home, finds mom’s skeleton

Recommended Video

      Mumbai : NRI man comes home from the US, finds his mother's skeleton | वनइंडिया हिंदी

      बेटा अमेरिका में नौकरी करता था। साल भर तक उसने अपनी मां से बातचीत नहीं की और न ही उन्हें देखने मुंबई आया। साल भर बीतने के बाद जब वो लौटा तो घर का दरवाजा खुलते ही उसके होश उड़ गए। वो सोच कर आया था कि मां से मिलेगा, लेकिन सामने मां का कंकाल पड़ा था।

      मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईटी प्रोफेशनल बेटा करीब एक साल बाद अमेरिका से मुंबई अपने घर लौट, लेकिन जैसे ही वह घर में दाखिल होता है, उसका पूरा शरीर सुन्न हो जाता है। घर के अंदर उसे उसकी मां का कंकाल मिलता है। मुंबई के पॉश इलाके ओशिवारा में एक आलीशान फ्लैट में 63 साल की महिला आशा साहनी अकेले रहती थी। साल 2013 में उनके पति का निधन हो गया था और बेटा ऋतुराज अमेरिका में नौकरी करने चला गया।

      बेटे ने पुलिस को बताया कि साल भर पहले उसकी मां से बात हुई थी। जब वो मुंबई लौटा तो घर के दरवाजे पर दस्तक दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर डुप्लीकेट चाबी से घर खोला तो अंदर उसकी मां का कंकाल पड़ा था। पुलिस के मुताबिक आशा साहनी की मौत तीन से चार महीने पहले हो गई, लेकिन पड़ोसियों को भी इसकी खबर नहीं हुई। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+