भारत के सामने झुक गया अमेरिका, देवयनी के मामले में जताया खेद

खबरों की मानें तो जॉन कैरी ने पहले विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से फोन पर बात करने की कोशिश की। लेकिन खुर्शीद की ओर से उन्हें वक्त नहीं दिया गया। इसके बाद कैरी ने एनएसए मेनन से फोन पर बात कर देवयानी मसले पर खेद जताया।
इसबीच खबर ये भी आई कि देवायानी के साथ जो कुछ भी हुआ उसके पीछ गहरी साजिश हैा। देवयानी के साथ अमेरिका में जो बर्ताव हुआ है, उसके पीछे भारतीय मूल के एक वकील का हाथ माना जा रहा है। भारतीय मूल के अमेरिकी वकील प्रीत भरारा ने देवयानी पर वीजा में धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए, जिसके बाद देवयानी को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications