G20 Summit: जिस होटल में रुकेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, जानिए कितना है वहां एक रात का किराया?
G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को भारत आ रहे। इससे पहले उनकी 'मिनी आर्मी' यानी सिक्योरिटी के जवान दिल्ली पहुंच गए थे। लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा कि आखिर वो कहां रुकेंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन आईटीसी मौर्या में रुकेंगे। उनके लिए सुइट बुक किया गया है। उनकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवान भी उसी होटल में रहेंगे, ऐसे में अगले दो दिनों तक वहां पर किसी दूसरे गेस्ट को बुकिंग नहीं मिलेगी।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जिस सुइट में राष्ट्रपति बाइडेन रुक रहे, वो 4600 स्क्वायर फीट का है। उसके एक रात का किराया 8 लाख रुपये के करीब है। ITC के मुताबिक ये सबसे लग्जरी कमरा है, जिसमें सभी सुविधाएं मौजूद हैं।
वहीं दिल्ली के ITC मौर्या में कुल 400 कमरों को बुक किया गया है। बाइडेन, उनकी प्राशसनिक और सुरक्षा टीम सब उसी में रुकेगी। उसके आसपास भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।
कमरे तक सीधी लिफ्ट
वहीं होटल के किसी कमरे में जाना हो, तो मेहमानों को लिफ्ट आने का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन के साथ ऐसा नहीं होगा। स्पेशल सुइट के लिए एक प्राइवेट लिफ्ट है, जो सीधे उसी कमरे में खुलती है।
सबसे सुरक्षित कार में करेंगे सफर
वहीं बाइडेन के आने से पहले उनकी सुरक्षा में लगे जवान भारत पहुंच गए थे। वो अपने साथ दुनिया की सबसे सुरक्षित कार भी लेकर आए हैं, जिसको 'द बीस्ट' के नाम से जाना जाता है। गोला-बारूद का हमला हो या रासायनिक ये कार हर मुश्किल हालात से निपटने में सक्षम है। इसमें ऐसे हाईटेक उपकरण लगे हुए हैं, जिनकी वजह से भीषण से भीषण हमला होने की स्थित में भी अंदर बैठे लोगों को खरोच तक नहीं आएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार में सैन्य ग्रेड शील्ड और बुलेट प्रूफ खिड़कियां लगी हुई हैं। इसके शील्ड में एल्यूमीनियम, सिरेमिक और स्टील लगाया गया है। जिस वजह से ये ग्रेनेड, गोली, आईईडी आदि को आराम से झेल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications