अमेरिका ने जताया नरेंद्र मोदी पर भरोसा, कहा मोदी करेंगे देश में नए युग की शुरुआत

पढ़ें-अमेरिका को मोदी में नजर आए रीगन
अमेरिकी सांसद एफएच फैलोमावेगा ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कहा, 'मोदी एक दूरदृष्टि वाले व्यक्ति हैं। वे भारत के प्रत्येक नागरिक के साथ मिलकर कुछ खास करेंगे। भारत को उसकी निर्धारित तकदीर मिलेगी। इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के नए युग की शुरुआत करेंगे। मोदी 21 सदी को भारत की सदी बनाएंगे। यह उनका भाग्य है। '
अमेरिकी समाओ से सांसद फैलोमावेगा ने कहा कि वह यहां पर भारत के अगले प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए खड़े हुए हैं, जिन्होंने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी की 16 मई 2014 को जीत हुई और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब देश में एक गैर कांग्रेसी पार्टी को अपने बल पर बहुमत हासिल हुआ, इसका कारण नरेंद्र मोदी हैं।'
फैलोमावेगा पहले ऐसे सांसद नहीं है जिन्होंने नरेंद्र मोदी की जीत पर इस तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनसे पहले जॉन मैक्नेन ने भी मोदी को उनकी इस विशाल जीत पर एक बधाई संदेश दिया था और भरोसा जताया था कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत एक मजबूत देश बनेगा।
फैलोमावेगा ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के उस साहस की सराहना करते हैं जिसमें उन्होंने एक बर्बाद होते देश को बचाने के लिए बदलाव की आवाज उठाई। मैं उनके नेतृत्व का कायल हूं और उनकी जीत भारत के लोगों की जीत है।
फैलोमावेगा के मुताबिक उन्हें पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी न सिर्फ भारत बल्कि अमेरिका के इतिहास के लिए भी एक नया अध्याय साबित होंगे। फैलोमावेगा के मुताबिक अमेरिका ने मोदी के सम्मान को चोट पहुंचाने की बहुत कोशिश की लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक बड़ी जीत हासिल हो गई है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications